फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सिपाही की लिखित परीक्षा: दूसरे दिन भी रही यूपी रोडवेज की रही बल्ले बल्ले

सिपाही की लिखित परीक्षा: दूसरे दिन भी रही यूपी रोडवेज की रही बल्ले बल्ले

Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिपाही की लिखित परीक्षा:  दूसरे दिन भी रही यूपी रोडवेज की रही  बल्ले बल्ले
जान जोखिम में डालकर की यात्रा
विज्ञापन

शामली। यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा में दूसरे दिन हापुड़ की अपेक्षा बिजनौर के अभ्यर्थियों की ज्यादा रोडवेज में ज्यादा भीड़ उमड़ी। लोनी, सहारनपुर के लिए चलने वाली रोडवेज बसों की ट्रिप काटकर शामली से बिजनौर मार्ग पर आठ रोडवेज बसो को लगाना पड़ा। हालात यह बने कि अभ्यर्थियों को रोडवेज की छतों पर सवार होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा।
मंगलवार को शामली रोडवेज बस अड्ड़े से बिजनौर के अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ा रहा। हालात यह बने कि अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में अंदर सीटें व स्टेडिंग हाउसफुल होने से बसों की छतों पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। हापुड़ की अपेक्षा बिजनौर के अभ्यर्थी रोडवेज बसों में निकले। सवारियों की अधिकता को देखते हुए लोनी और सहारनपुर जाने वाली रोडवेज बसों को शामली से मुजफ्फरनगर होकर बिजनौर के लिए रोडवेज बसों की ट्रिप काटकर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। हालांकि शामली से मेरठ के लिए 50 रोडवेज बसों की ट्रिप खतौली रोडवेज डिपो की 15-20 बसो की ट्रिप संचालित हो रही है। बिजनौर के लिए शामली डिपो की सभी अनुबंधित बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। रोडवेज बस जैसे ही बस अड्ड़े में आकर रुकती, तो बसों मे बैठने के लिए सवारियों की आपाधापी मच जाती। हालत यह बन जाते कि कोई खिड़की से बस में अंदर घुसा तो कोई अगली और पिछली खिड़की पर लटक जाता। रोडवेज बस के अंदर सीट पर जगह न मिलने से छतों पर बैठकर सवारियों को जाना पड़ा।
विज्ञापन



रोडवेज डिपो की खूब हुई कमाई
शामली रोडवेज बस अड्ड़े के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतिदिन शामली रोडवेज डिपो की 22 रोडवेज बस से दो लाख से लेकर ढाई लाख रुपये प्रतिदिन आय होती थी। पुलिस सिपाही परीक्षा होने से पहले दिन सोमवार को चार लाख रुपये, मंगलवार को दूसरे दिन पांच लाख रुपये की आय हुई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन शामली रोडवेज डिपो को एक लाख रुपये की आय अधिक हुई है। एआरएम मनोज वाजपेेयी ने बताया कि दूसरे दिन बिजनौर के लिए पुलिस सिपाही परीक्षा देने वाले निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शामली रोडवेज डिपो की आय का आंकड़ा।
तारीख धनराशि प्रतिदिन
14 जून- 2.78 लाख रुपये
15 जून - 2.75 लाख रुपये
16 जून - 2.49 लाख रुपये
17 जून - 2.41 लाख रुपये
18 जून- 3.95 लाख रुपये
19 जून -- करीब पांच लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed