{"_id":"5b1826634f1c1b634d8b50a9","slug":"101528309347-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने पर बंधक बनाकर पीटा
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी मांगने पर बंधक बनाकर पीटा
कांधला। थाना तितावी क्षेत्र के गांव धोलरा निवासी सतपाल पिछले काफी दिनों से गांव नानूपुरी निवासी एक व्यक्ति के यहां पर मजदूरी करता था। आरोप है कि तीन माह बीत जाने के बाद भी उसे कोई पैसा नहीं दिया गया। बुधवार को सतपाल ने मजदूरी के रुपयों की मांग की। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। किसी तरह से बंधनमुक्त होने पर वह थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए तहरीर दी।
विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
कांधला। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी इमराना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। आरोप है कि बुधवार दोपहर पति, सास, ससुर ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
बच्चे की मौत पर हंगामा
कांधला। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी वाजिद की पत्नी अफसाना को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। देर रात महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ समय के बाद बच्चे की मौत हो गई। परिवार के कुछ लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। चिकित्सा केंद्र प्रभारी के समझाने पर शांत हो गए। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शिशु के शव को दफना दिया।