फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एक माह पहले हुई मारपीट, अभी तक दर्ज नहीं किया मुकदमा

एक माह पहले हुई मारपीट, अभी तक दर्ज नहीं किया मुकदमा

Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एक माह पहले हुई मारपीट, अभी तक दर्ज नहीं किया मुकदमा
झिंझाना।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लपराना निवासी केसरपाल (हाल निवासी बड़ौत जिला बागपत) ने सीएम योगी और शामली एसपी देव रंजन वर्मा को पत्र भेजकर बताया कि गांव लपराना में उसकी सवा तीन बीघा पुश्तैनी जमीन है। जिसमें उसने गेहूं की फसल बोई हुई थी। 13 अप्रैल को उसके भाई यशपाल, ऋषिपाल ने अपने पुत्र अजय, विजय, पत्नी सोहनबीरी के साथ मिलकर फसल काटनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची उसकी पत्नी और बेटी ने विरोध किया था। आरोप है कि बाद में घर में बैठी उसकी पत्नी जसबीरी बेटी विनीता को धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया था। उसी दौरान पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि उनके समय से पहला मामला है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed