फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऋण देने के नाम पर ठगी करने वालों को थाने से छोड़ा, हंगामा

ऋण देने के नाम पर ठगी करने वालों को थाने से छोड़ा, हंगामा

Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ऋण देने के नाम पर ठगी करने वालों को थाने से छोड़ा, हंगामा
कांधला (शामली)। ऋण के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को बिना कार्रवाई के थाने से छोड़े जाने पर पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला सरावज्ञान माजरा में कुछ लोगों ने एक फाइनेंस कंपनी का ऑफिस खोला था। क्षेत्र के लोगों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ऋण देने के नाम पर शाखा के कर्मचारियों ने उनसे हजारों रुपये ठग लिए। जब रुपये मांगे गए तो उन्होंने नहीं लौटाए। पीड़ित तनवीर, तनु, प्रवीन, शाहिदा, कय्यूम, रसीदा आदि ने जब कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी से शिकायत की। इस पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने पर ले आई। आरोप है कि बाद में आरोपियों को छोड़ दिया गया। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने परिसर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें थाने से फटकार कर भगा दिया। चेतावनी दी है कि अगर मामले में जल्द कार्रवाई नही की गई तो धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व इस शाखा के कर्मचारियों ने थाने में भी तहरीर देकर कस्बे के कई लोगों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों ने ऋण लेने के लिए इस संस्था में अपना पैसा जमा किया था, जो नहीं मिल पाने पर बखेड़ा खड़ा हुआ। मामले की जांच की गई। इसके बाद कर्मचारी को छोड़ा गया। संस्था के अधिकारियों ने जिनका ऋण नहीं पास हो पाया है, उनका पैसा लौटाने का वायदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed