फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीमा एजेंट ने धोखे से ले लिया पॉलिसी पर ऋण

बीमा एजेंट ने धोखे से ले लिया पॉलिसी पर ऋण

Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बीमा एजेंट ने धोखे से ले लिया पॉलिसी पर ऋण
थानाभवन (शामली)।
विज्ञापन

बीमा कंपनी के अभिकर्ता ने एक पॉलिसी धारक को धोखे में रखकर पॉलिसी पर ऋण प्राप्त कर लिया। अब वह रुपये मांगता है, तो धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने जन सुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा, जिस पर थानाभवन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थानाभवन क्षेत्र के गांव नौजली निवासी ओम सिंह पुत्र चमन सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि उसने एलआईसी की बीमा पॉलिसी राकेश निवासी ग्राम नियामू जिला सहारनपुर से कराई थी। उस पर राकेश ने उनको बिना बताए 30 हजार का ऋण ले लिया, इसका पता उनको बीमा ऑफिस से चला। अब उसको बार बार कॉल करके कहने के बाद भी राकेश उनकी पॉलिसी से लिया गया ऋण वापस जमा नहीं कर रहा है। शिकायत पत्र की जांच थानाभवन पुलिस के पास आ गई है। बुधवार को ओम सिंह ने थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed