फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दूध व्यापारी की पत्नी को गन प्वाइंट लेकर लूटपाट

दूध व्यापारी की पत्नी को गन प्वाइंट लेकर लूटपाट

Tue, 26 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दूध व्यापारी की पत्नी को गन प्वाइंट लेकर लूटपाट
शामली।
विज्ञापन

नकाबपोश तीन बदमाशों ने दूध कारोबारी के घर में घुसकर उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखेे करीब चार लाख रुपये के जेवरात और तीन हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। इस मामले की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

नगर के शिवगंज मंडी निवासी सहंसरपाल दूध का कारोबार करता है। सोमवार की दोपहर वह अपने मकान में सो रहा था। दूसरे कमरे में उसकी पत्नी मंजू सो रही थी। करीब पौने चार बजे घर में घुसे तीन बदमाशों ने महिला को जगाया तथा गन प्वाइंट पर लेकर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। महिला को बंधक बना लिया। इस दौरान एक बदमाश बाहर खड़ा रहा। बताया जाता है कि बदमाशों ने उसके महिला के कानों से कुंडल निकलवाए और उसके बाद घर में रखी सोने की चेन, सोने के कुंडल, कंगन सहित करीब चार लाख रुपये के जेवरात और तीन हजार की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने अपने पति को जगाया और वारदात के बारे में जानकारी दी। सहंसरपाल ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके में मकान में घुसकर लूट की वारदात होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों से जानकारी ली। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed