{"_id":"59bd77f94f1c1b8a688b4fa5","slug":"101505589241-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर ई रिक्शा लूटकर ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट लेकर ई रिक्शा लूटकर ले गए बदमाश
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बदमाशों ने ई-रिक्शा लूट ली और चालक को बंधक बनाकर खेत में डालकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी राकेश ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार रात वह बस स्टैंड के पास खड़ा था। इसी दौरान चार युवक आए और कहा कि हमारी बाइक पूर्वी यमुना नहर पटरी पर खराब हो गई, उसे लेकर आना है। चारों युवकों को ई रिक्शा में बैठ गए और पूर्वी यमुना नहर पटरी की तरफ चल दिए। थोड़ी दूर पहुंचने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा रुकवा ली और राकेश को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर खेत में डाल दिया। इस बाद ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए। किसी तरह से बंधन मुक्त होने के बाद राकेश ने कांधला थाने पहुंचकर घटना की सूूचना दी। उधर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।