फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime

हमला के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 05 Jul 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
शामली क्षेत्र के गांव कुडाना में मृतक युवक के शव को देखते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। गांव कुड़ाना में भाई-बहन पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोपी का शव गांव के निकट खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शव के पास सल्फास की शीशी मिली है। पुलिस आरोपी द्वारा आत्महत्या करना मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी जीत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे उसके भाई राकेश का साला देशराज निवासी गांव निरपुरा थाना दोघट जिला बागपत घर में घुस गया। उसने उसकी पुत्री सलोनी (14) और पुत्र आदित्य (8) पर फावड़े से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भाई-बहन को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने रात में जीत सिंह की तहरीर पर आरोपी देशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह गांव कुड़ाना के निकट गोहरपुर मार्ग पर खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शव की पहचान हमले के आरोपी देशराज के रूप में हुई। शव के निकट सल्फास की शीशी पड़ी मिली, जो आधी खाली थी।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि देशराज अपनी बहन रेशमा, बहनोई राकेश के साथ पंजाब में ईंट भट्ठे पर काम करता था। वहीं पर राकेश के भाई जीत सिंह का परिवार भी काम करता था। पिछले महीने 24 जून को दोनों भाइयों का परिवार पंजाब से गांव में लौटा था। देशराज भी उनके साथ गांव कुड़ाना में आ गया था। तब से वह अपनी बहन के यहां रह रहा था। देशराज का पीड़ित जीत सिंह के परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते उसने रात में उसके बच्चों पर हमला कर दिया। आरोपी घायल बच्चों को रिश्ते में मामा लगता था। हमले के बाद उसने बदनामी के डर से सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। कोतवाल का कहना है कि देशराज के खिलाफ थाना दोघट पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज होना सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या होने की चर्चा
शामली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस खेत में युवक का शव मिला है, उस खेत में पानी भरा होने के कारण कीचड़ थी। इसके अलावा छेड़छाड़ को लेकर युवक की हत्या या आत्महत्या करने की भी चर्चा चल रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के पास से सल्फास की शीशी मिलने से उसके आत्महत्या करना माना जा रहा है। शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मृतक पक्ष की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed