फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: फैक्टरी में काम करते समय मशीन ऑपरेटर की मौत, दो घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कृषि यंत्र बनाने की फैक्टरी में काम करते समय मशीन की चपेट में आकर ऑपरेटर की की मौत हो गई, जबकि दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में ऐरटी रोड पर नवकार जैन और संयम जैन की अतुल्या डिस्क प्राइवेट लि. नाम से कृषि यंत्र हैरो बनाने की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार शाम को फैक्टरी में कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। काम करते समय अचानक मशीन फट गई। मशीन फटने से उसके टूटे पार्टस की चपेट में आकर वहां काम कर रहे मशीन ऑपरेटर वीरेंद्र सिंह निवासी गांव जसाला, कर्मचारी अंकित निवासी गांव लिलौन और राशिद निवासी गांव बलवा गंभीर घायल हो गए। घायलों को तत्काल शामली के बुढ़ाना रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार किया। फैक्टरी के निदेशकों की तरफ से शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed