Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: कुड़ाना गांव में प्राचीन देवस्थल उखाड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 01 Dec 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime news
गांव कुड़ाना में उखाड़े गए देवस्थल को देखते ग्रामीण। संवाद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में करीब 35 घरों के प्राचीन सामूहिक देवस्थल रात में उखाड़ दिए गए। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। इस मामले को लेकर गांव में दो पक्षों में तनाव बना है। ग्रामीणों का आरोप है कि देवस्थल के निकट खेत मालिक दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने अपने साथियों के साथ मिलकर देव स्थलों को रात में उखाड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी राजीव कुमार, अरविंद, प्रमोद कुमार, सुभाष कुमार, विपिन कुमार, रमन, विपिन कुमार, अमरपाल व जयवीर आदि ने रविवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि करीब 35 घरों के सामूहिक देव स्थल हैं, जो लगभग 100 साल पुराने हैं। देव स्थल के चबूतरे में पुरानी ईंट लखोरी छोटे वाली लगी हैं, जो देव स्थल के प्राचीन होने का सबूत हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि देवस्थल के निकट गांव निवासी महिला व उसका भाई निवासी गांव माजरा बुढ़ाना के खेत हैं। महिला का भाई दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पक्ष उनके देव स्थल उखाड़ने की कई बार पहले भी कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार की रात को आरोपी उपनिरीक्षक गाड़ी में आया। उसके साथ कई अन्य लोग भी थे। रात में उन लोगों ने उनके देवस्थल को उखाड़ दिया। सुबह आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि उसने उनके देवस्थल को उखाड़ दिया और वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

उधर, एसपी एनपी सिंह का कहना है कि यह मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed