Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: समझौते के लिए पुलिस कार्यालय पहुंचे दो पक्ष भिड़े

Sat, 29 Nov 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। एपी ऑफिस के बाहर चल रही बातचीत के दौरान शुक्रवार को मायके और ससुराल पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान विवाहिता और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव राझड़ निवासी विक्की ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन रश्मि का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इसी संबंध में वे महिला शिकायत प्रकोष्ठ में समझौते के लिए आए थे।
विज्ञापन

विक्की का आरोप है कि जब वे कार्यालय के बाहर समझौते से जुड़े कागज तैयार कर रहे थे, तभी रश्मि के ससुराल पक्ष के सागर और उसके पिता सुभाष वहां पहुंचे और गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर आदर्श मंडी थाना पुलिस ने सागर और सुभाष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed