फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crime is not stopping in the district, incidents are happening every day.

Shamli News: जिले में थम नहीं रहा अपराध, आए दिन हो रही वारदातें

Thu, 27 Aug 2026 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Crime is not stopping in the district, incidents are happening every day.
शामली। जिले में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस इन घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। हालिया हत्याओं और चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सोमवार रात कैराना क्षेत्र के तीतरवाड़ा गांव में तसव्वर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इससे पहले शामली और कांधला क्षेत्र में भी हत्या के कई मामले सामने आए थे। पांच दिन पूर्व कांधला में आसिफ ने अपनी भाभी गुलिस्ता की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। यह दुस्साहसिक वारदात घर के भीतर हुई थी। जिले में नलकूपों पर चोरी की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। इन वारदात से ग्रामीण इलाकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन हत्या और अन्य गंभीर अपराध हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन इन वारदात पर लगाम कसने में नाकाम दिख रहा है। लगातार बढ़ रहे अपराधों के कारण आम जनता में भय का माहौल है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शामली। हरियाणावी कलाकार अंकित बालियान की हत्या को लेकर हर तरफ आक्रोश दिखाई दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस से शव छीन लिया और शहर में बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामे को देखकर बाजार भी जल्दी बंद हो गया। भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह व बाबा श्याम सिंह भी जाम स्थल पर पहुंच गए। मामले की जानकारी होते ही एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक भी शामली पहुंच गए। रात 11 बजे तक जाम लगा रहा।


अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर में चार घंटे तक हंगामा होता रहा। ग्रामीण और परिजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताते रहे। ग्रामीणों ने कहा कि परिजनों के आने का इंतजार नहीं किया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अन्य दिनों के मुकाबले आसपास की दुकानें, बाजार भी जल्दी बंद हो गए। रात में एमएलसी विरेंद्र सिंह, बहावड़ी निवासी बाबा श्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी एनपी सिंह लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे। मेरठ से एडीजी और सहारनपुर से डीआईजी भी शहर कोतवाली पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed