फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cremation refuses cremation, cremation

श्मशान न होने पर दाह संस्कार से इंकार, लोगों का हंगामा

Thu, 23 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cremation refuses cremation, cremation
श्मशान न होने पर शव का दाह संस्कार से इंकार, लोगों का हंगामा
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के रेलवे मंडी में एक वृद्ध की बीमारी के चलते मौत हो गई। मोहल्ले में श्मशान नहीं होने के कारण मोहल्ले के लोगों ने दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया और हंगामा किया। पुलिस और पालिका अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए।

रेलवे मंडी में श्मशान भूमि नहीं होने के कारण मोहल्ले के लोगों को मृतक का अंतिम संस्कार करने के कस्बे में आना पड़ता है, जिससे मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक माह पूर्व मोहल्ले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने शमशान घाट की मांग करते हुए मृतका के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। उस समय पुलिस और पालिका प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ले के लोगों को शीघ्र ही मोहल्ले में श्मशान बनवाए जाने का आश्वासन दिया था। बुधवार को मोहल्ले के 65 वर्षीय सतपाल की बीमारी के चलते मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में पालिका की भूमि पड़ी हुई, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। मोहल्ले के लोग कई बार उस भूमि पर श्मशान बनवाए जाने की मांग कर चुके है, लेकिन पालिका प्रशासन उस भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा रहा है। हंगामा की सूचना पर पुलिस और पालिका अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शीघ्र ही पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर श्मशान बनवाए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस और पालिका प्रशासन के आश्वासन के बाद ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अधिशासी अधिकारी बलराम यादव ने बताया कि शीघ्र ही पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर श्मशान बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed