फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cracks started coming in houses, people upset

मकानों में आने लगी दरारें, लोग परेशान

Tue, 13 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cracks started coming in houses, people upset
झिंझाना मकानों में आई दरार। - फोटो : SHAMLI
मकानों में आने लगी दरारें, लोग परेशान
विज्ञापन

शामली। कस्बा झिंझाना के मोहल्ला डुम्मोगली में करीब 10-12 दिन से कुछ मकानों में दरारें आनी शुरू हो गईं। पहले दरारें मामूली सी दिखीं लेकिन दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। मकान मालिक दरारों का कारण नहीं तलाश पा रहे हैं। उनका कहना है कि घरों में रहते हुए डर लगने लगा है।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि शुरुआत में दरारें बहुत हल्की थीं, लेकिन कुछ ही दिन में इनकी चौड़ाई दो इंच तक हो गई। कई मकानों में तो दरारों की चौड़ाई छह इंच तक हो गई है। मोहल्ले के के संजय गौतम, महमूद, यासीन, ललित वर्मा, सचिन गौतम आदि के मकानों में काफी चौड़ी दरारें आ गईं हैं। इसके अलावा पास में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के कमरों और रसोई के लिंटर में भी दरारें आ गईं हैं। इन दिनों स्कूल बंद चल रहे हैं। इसलिए छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आ रहे। बढ़ रही दरारों से हादसे की आशंका बनने लगी है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासी यासीन व महमूद ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को रिश्तेदारी में भेज दिया है। उन्होंने काफी पता लगा लिया लेकिन मकानों में दरारें आने का कारण नहीं पता लग रहा। आसपास कोई तालाब या गहरा गड्ढा भी नहीं है। मोहल्लेवासी इस समस्या के समाधान के लिए मकानों में दरार आने का कारण तलाशने में लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed