फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cousin had murdered due to land enmity

किसान की हत्या : जमीन की रंजिश के चलते चचेरे भाई ने दिया घटना को अंजाम

Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cousin had murdered due to land enmity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार चचेरे भाई ने जमीन के लालच में किसान की हत्या की थी।
क्षेत्र के गांव जसाला निवासी किसान यशवेंद्र पुत्र यशपाल 30 अगस्त को फतेहपुर स्थित अपने खेतों में पानी चलाने के लिए गया था। कुछ देर बाद ही किसान लहूलुहान हालत में खेत पर पड़ा मिला था। मामले में मृतक के पिता यशपाल ने खंद्रावली निवासी हारुन व उसके लड़के और भाई के खिलाफ अपने पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हारुन को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामबीर सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मामले में मृतक के चचेरे भाई विपुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यशवेंद्र से उसका चचेरा भाई विपुल जमीन को लेकर रंजिश रखता था। यशवेंद्र को दौरा पड़ता था, घटना वाले दिन यशवेंद्र दौरा पड़ गया और वह नाली में गिर गया। विपुल मौके पर पहुंचा तो उसे वहां से खींच कर दूसरे स्थान पर ले गया। जिससे यशवेंद्र के शरीर पर चोट व रगड़ के निशान बन गए। विपुल ने सोचा इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। जिस पर उसने यशवेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। विपुल ने पूछताछ में बताया कि कई दिन पूर्व यशवेंद्र ने उसके पिता के साथ घर में मिट्टी डालने को लेकर विवाद किया था। तभी से उसने उसकी हत्या करने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed