फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   court news

Shamli News: बीमा कंपनी को 2.65 लाख रुपये भुगतान करने के आदेश

Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
court news
कैराना। युवक की मृत्यु के बाद भी बीमा कंपनी द्वारा भुगतान नहीं करने पर मृतक की पत्नी ने जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया था। बृहस्पतिवार को आयोग ने बीमा कंपनी को मृतक की पत्नी को ब्याज सहित 2.65 लाख भुगतान करने के अलावा 25000 रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

शामली के गांव बलवा निवासी शिक्षा देवी ने आयोग में वाद दायर किया था, जिसमें बताया था कि उसके पति अजीत चौहान ने 25 जून 2013 को मेक्स लाइव इंश्योरेंस गुरुग्राम से एक बीमा पॉलिसी ली थी। बीमा की प्रीमियम का समय पर भुगतान किया गया था। बीमा पॉलिसी में उनकी बेटी अनामिका चौधरी नामित है।
विज्ञापन

12 फरवरी 2020 को उसके पति की मृत्यु होने के बाद उन्होंने समय अवधि के अंदर बीमा कंपनी को सूचना के साथ सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। डेढ़ साल तक भी बीमा कंपनी ने क्लेम के संबंध में न तो कोई सूचना दी और न ही क्लेम खारिज किया। 11 अगस्त 2021 को उन्होंने बीमा कंपनी को नोटिस भेजा था, लेकिन इसके दो माह बाद भी बीमा कंपनी में उनकी कोई बात नहीं सुनी। इस कारण उन्हें परेशानी के साथ ही मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। वाद में 265536 रुपये और हर्ज खर्चे के दो लाख रुपये दिलाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोग के चेयरमैन हेमंत गुप्ता और अन्य ने पीड़िता को छह अगस्त 2020 से छह प्रशित ब्याज के साथ 265536 रुपये अदा करने के अलावा बीमा कंपनी पर 25 हजार का अर्थदंड लगाया, जिसे राजकोष में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed