फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Country will emerge as a new force: Suresh Rana

देश एक नई ताकत बनकर उभरेगा : सुरेश राणा

Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Country will emerge as a new force: Suresh Rana
शामली। भाजपा नगर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सहायता शिविर का शुभारंभ करते हुए केंद्र, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। कहा कि आने वाले समय में देश की दशा और दिशा बदल जाएगी। देश एक नई ताकत बनकर उभरेगा।
विज्ञापन

माजरा रोड स्थित एक पैलेस में भाजपा नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री द्वारा रेहड़ी, पटरी व ठेली वालों के लिए बिना किसी सिक्योरिटी के दस हजार रुपये ऋण के लिए आवेदन फार्म जमा कराने के लिए छठे सहायता शिविर का आयोजन किया। भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष मीनू संगल नगर ने बताया कि पांच सहायता शिविरों में लगभग 275 आवेदन फार्म जमा किए गए है। कार्यक्रम संयोजक सतीश धीमान व मनीष भटनागर, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, पूरणचंद जाटव, जिला उपाध्यक्ष संगीता जिंदल, महिला मोर्चा महामंत्री रूबी चौधरी, ब्रजमोहन शर्मा, अमित उपाध्याय, संजय बंसल, भावना सैनी, प्रमोद नामदेव, संजीव लोहान, मनोज रूहेला, सभासद विनोद तोमर, पूर्व सभासद प्रमोद जांगिड, मौजूूद रहे। संचालन नगर महामंत्री योगेंद्र निर्वाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed