फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Country emerging as a new force in the world: KP Malik

विश्व में नई ताकत बनकर उभर रहा देश : केपी मलिक

Fri, 16 Jun 2023 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Country emerging as a new force in the world: KP Malik
-भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धिां
विज्ञापन

फोटो
थानाभवन। कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर स्थित बैंक्वेट हाॅल में शुक्रवार दोपहर भाजपा का लाभार्थी सम्मलेन हुआ, जिसमें प्रदेश के राज्यमंत्री केपी मलिक व पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने केंद्र सरकार की पिछले 9 साल की उपलब्धि गिनाईं। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल के कार्यकाल में कई ऐसी योजनाएं चलाकर गरीबों का कल्याण किया, जो हम सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने गरीबों को मुफ्त आवास, जनधन योजना, हर घर में बिजली, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, हर घर में शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई। गरीब परिवारों को उज्जवला योजना में निशुल्क गैस के कनेक्शन भी दिए। किसानों के लिए सम्मान निधि, फसल बीमा योजना लागू की। विश्व में देश नई ताकत बनकर उभर रहा है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में बिना भेदभाव समाज के हित में योजनाएं बनाकर धरातल पर उनका क्रियांवयन किया गया। आयुष्मान कार्ड ऐसी योजना है, जिसमें निर्धन व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का मेडिकल लाभ ले रहा है। कोरोना काल के समय से करोड़ों नागरिकों को राशन मुफ्त मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाॅक प्रमुख पति दीपक कोरी ने भी विचार रखे। संचालन पंकज राणा ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, जयपाल सिंह, सतीश तायल, महेश गोयल, रविंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed