फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Councilor's brother died in Jordan

जलालाबाद नगर पंचायत के सभासद के भाई का जार्डन में निधन

Sun, 12 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Councilor's brother died in Jordan
जलालाबाद। नगर पंचायत सभासद के भाई का यूनाईटेड अरब अमीरात के जार्डन में ट्रक में दम घुटने से निधन हो गया। वह वहां पर ट्रक चलाने का कार्य कर रहा था। ट्रक चालक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला अमानत अली निवासी वार्ड छह के सभासद नाजिम मलिक का बड़ा भाई 35 वर्षीय कासिम मलिक दुबई में ट्रक ड्राइविंग करता था। वह दुबई से माल भरकर जॉर्डन में लाता था। परिजन माजिद मलिक के मुताबिक शुक्रवार को भी कासिम मलिक ट्रक में सामान भरकर जॉर्डन बॉर्डर गया था। ठंड से बचने के लिए उसने ट्रक में कोयला की अंगीठी जलाकर बराबर में रख ली और गाड़ी की खिड़की और शीशे बंद कर सो गया। सुबह उसके साथियों ने उसे ट्रक में मृत अवस्था में पाया। ट्रक में दम घुटने से कासिम की मौत होना बताया गया है। परिजनों ने बताया कि कासिम लगभग 20 दिन पूर्व ही जलालाबाद से दुबई गया था। कासिम के शव को जलालाबाद लाने के लिए जार्डन में उसके साथी दूतावास में संपर्क कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम व कागजों औपचारिकता पूरी होने के बाद शव जलालाबाद पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed