{"_id":"62aa23cc3e50e0237f113f26","slug":"council-schools-will-open-from-today-shamli-news-mrt59302703","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन
आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार से खुलेंगे। पहली बार 16 जून से शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले एक जुलाई से शैक्षिक सत्र शुरू होता था। पहले दिन से ही बच्चों को विद्यालय में भेजने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया और व्हाटसअप पर मेसेज भेजे गए हैं।
जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था और 16 जून से विद्यालय में शैक्षिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। 27 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार से सभी परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। विद्यालय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। इसके लिए विद्यालयों में सफाई आदि कर ली गई है। पहली बार 16 जून से विद्यालय खुल रहे हैं और दूसरी तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में विद्यालों में बच्चों की संख्या कम रहने की आशंका के चलते प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को पहले से ही अभिभावकों से ऑनलाइन संपर्क करने के निर्देश दिए गए थे ताकि पहले दिन से ही बच्चों की संख्या अधिक से अधिक रहे।
शिक्षकों ने मोबाइल के व्हाटसअप ग्रुप में विद्यालय खुलने के मेसेज भेजे हैं और अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए कहा गया है। प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 रेलपार की प्रधानाध्यापिका रेणुका शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सफाई करा ली गई है। बच्चों को विद्यालय खुलने और उपस्थित होने के लिए व्हाटसअप ग्रुप पर मेसेज भेज दिए गए हैं। अभिभावकों से भी मोबाइल पर संपर्क किया गया है। आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर एक लांक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि बृहस्पतिवार से विद्यालय खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बेसिक शिक्षा के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार से सभी विद्यालय खुलेंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।