फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona's health is deteriorating business

कारोबार की सेहत बगाड़ रहा कोरोना का खौफ

Tue, 17 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona's health is deteriorating business
शामली में सुनसान पड़ा विजय सिनेमा हाल। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में भले ही कोरोना का कोई केस न मिला हो लेकिन लोगों में इसका डर ज्यादा है। लोगों ने सामूहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बर्थ डे और किटी पार्टियां तक टाल दी गई हैं। इसका असर बाजार पर भी हुआ है। रेस्टोरेंट सूने नजर आ रहे हैं और सिनेमाघरों में दर्शकों का टोटा है। संचालक चिंतित हैं कि यदि ये सब लंबा चला तो मुश्किल हो सकती है। अमर उजाला टीम ने सोमवार अपराह्न दो से चार बजे तक शहर के कई रेस्टोरेंट और सिनेमाघरों का जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट -
विज्ञापन

- स्कूलों में छुट्टी, टाली बर्थ डे पार्टी
कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट सूना था। एक भी ग्राहक नहीं था। संचालक अरुण सिंह काउंटर पर मायूस बैठे नजर आए। बताया कि रेस्टोरेंट के पास कालेज है। पास में ही विद्युत निगम का कार्यालय है। स्कूल की छुट्टी के बाद करीब 200-250 छात्र छात्राएं हल्का फुल्का फास्ट फूड लेते थे। लंबी दूरी वाले यात्री भी यहां रुक कर लंच और डिनर करते थे लेकिन स्कूलों में छुट्टी होने से छात्र नहीं आ रहे। यात्री भी बाहर के खाने से बच रहे हैं। दो लोग तो बर्थ डे पार्टी बुक कराने आए थे लेकिन बाद में बुकिंग टाल दी है।
विज्ञापन

- स्टाफ का खर्चा निकलना भी मुश्किल
कैराना में पानीपत रोड स्थित रेस्टोरेंट पर अक्सर यात्रियों के वाहन खड़े होते थे, लेकिन सोमवार को वाहन नजर नहीं आए। संचालक साबिर ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर होने की वजह से यहां हरियाणा के आसपास के गांव के लोग भी लंच और डिनर को आते थे, लेकिन कोरोना वायरस का शोर मचने के बाद ग्राहक गायब हो गए। स्टाफ का खर्चा भी निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिनेमाघर में सिर्फ 52 दर्शक
शहर के विजय सिनेमाघर के अंदर डीसी सीटें खाली नजर आई। बॉलकनी में तो केवल 8 दर्शक ही बैठे थे। सिनेमाघर के मैनेजर सतीश धीमान ने बताया कि दर्शकों का लंबे समय से टोटा है लेकिन कोरोना के डर से दर्शक आने से बचने लगे हैं। आज पहले शो में केवल 52 दर्शक आए।

शामली के विजय सिनेमा हाल में खाली पड़ी कुर्सियां।

शामली के विजय सिनेमा हाल में खाली पड़ी कुर्सियां।- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर खाली पड़ा रेस्टोरेंट।

शामली कैराना रोड पर खाली पड़ा रेस्टोरेंट।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed