फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona positive found in three Jamati Auraiya of Shamli district

शामली के तीन जमाती औरेया में कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 05 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona positive found in three Jamati Auraiya of Shamli district
शामली जिले के तीन जमाती औरेया में कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। औरेया जिले में पहुंचे जनपद के तीन जमाती कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। ये तीनो कैराना क्षेत्र के रहने वाले हैं, रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनके परिजनों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शामली जनपद के कैराना क्षेत्र में रहने वाले कुछ जमाती दिल्ली धार्मिक जलसे में शामिल होकर औरेया जनपद में गए थे। जहां पर उन्हें क्वारंटीन किया गया है, अन्य जमातियों के साथ इनके भी नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से तीन की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। रिपोर्ट आने के बाद इनके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य टीम एहतियात के तौर पर यहां रहने वाले उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच करके उनके भी नमूने जांच को भेजेगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमित तीन पॉजिटिव केस हैं। इनमें से दो बांग्लोदशी जमाती और एक असम का जमाती है। इन्हें तीन अप्रैल को कोराना की पुष्टि हुई थी, जबकि आगरा जनपद में शामली के दो जमाती पॉजीटिव मिले थे और अब तीन केस औरेया जिले में मिले हैं। लखनऊ स्तर से जारी रिपोर्ट में बाहरी जनपदों में मिले कोराना पॉजिटिव केस को भी संबंधित जनपद की रिपोर्ट में जोडा गया है इस कारण यहां पर ये संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

128 सैंपल भेजे, 66 की रिपोर्ट निगेटिव
डीएम ने बताया कि अब तक जनपद में 128 सैंपल भेजे गए हैं । तीन पॉजीटिव केस हैं। इनमें से 66 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। बाकी 59 सैंपल पेंडिंग है। इनकी भी जांच रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। पॉजिटिव मिलने वालों के परिजनों की भी जांच होगी।
क्वारंटीन सैंटर सेनिटाइज कर सील किए
जनपद में कोरोना पॉजिटिव जो केस भैसानी इस्लामपुर/नानू पुरी दोनों जगहों पर मिले थे। वहां पर जमातियों को क्वारंटीन किया गया था। उन मस्जिद ,मदरसों को सैनिटाइज करके उनको सील किया गया है। आसपास के तीन किमी दूरी के क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार जिले में 229 व्यक्तियों को अस्पतालों, कॉलेजों, मंदिर,मस्जिदों के अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग के 100 बेड हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया है। इन सभी लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था पर्याप्त रूप से की गई है। डॉक्टरों द्वारा नियमित चेकअप और कांउसिलिंग हो रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में हाल ही में विदेश से लौटे व्यक्तियों की संख्या 102 है। इन सभी व्यक्तियों की प्रतिदिन डॉक्टर की टीमों द्वारा हालचाल पूछा जा रहा है। दूसरे जनपदों एवं शहरों से जनपद लौटे हैं, उनकी संख्या 1778 है। आशा, एएनएम, लेखपाल, सचिवों के माध्यम से इन लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग हो गई है। इन सभी के घर के बाहर नोटिस चस्प कर दिया गया है कि वह व्यक्ति 14 दिन तक अपने घर में ही क्वॉरेंटाइन रहेंगे।
49 स्थानों पर स्कूल कालेजों में क्वारंटीन की व्यवस्था
जनपद में 49 स्थानों पर स्कूलों, कॉलेजों, बैंकटहॉलो आदि में 2195 बेड की व्यवस्था की गई है। जिनका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन लोग जो संक्रमित हैं जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना में बनाए गए लेवल वन कोविड-19 अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उनमें किसी को कोई उपचार संबंधी किसी तरह की शिकायत नहीं है, यदि कोई समस्या होती है तो उनको मेरठ मेडिकल भेजा जाएगा।

250 जमाती चिंहित
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि तबलीगी से जुड़े 250 लोगों को चिन्हित किया गया है यह लोग 18 जमात से संबंधित है जो जनवरी-फरवरी मार्च में लौटे थे।जो मार्च में आए हैं उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि 12 बांग्लादेश और 9 नेपाली को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed