फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona chain stretches to towns and villages

गांवों तक फैली कोरोना की चेन

Sat, 13 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corona chain stretches to towns and villages
शामली मोहल्ला गगन विहार में बनाया गया नया हॉट स्पॉट। - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में शहर और कस्बों के बाद अब गांवों में भी कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ रही है। जनपद में अब तक कुल 47 केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं। इनमें पिछले 18 दिन में आठ गांवों में दो महिला समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अप्रैल माह के पहले सप्ताह में गांव भैंसानी इस्लामपुर में दो बांग्लादेशी जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे। कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में अधिकतर बाहर दूसरे राज्यों से आने वाले हैं। गांवों में कोरोना संक्रमण जिस तरह से फैल रहा है, उससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जनपद में इस समय एक्टिव केस की संख्या 11 है, जबकि 36 केस ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना पॉजिटिव का सबसे पहला केस कैराना में मिला था। कैराना निवासी युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट 24 मार्च को कोरोना पॉजिटिव आई थी। वह दुबई से आया था। उपचार के बाद युवक ठीक होकर घर चला गया था। इसके बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव के केस आने शुरू हो गए थे। चार अप्रैल को थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में आई जमात में दो बांग्लादेशी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद शहर और कस्बों में कोरोना पॉजिटिव के केस आए। पिछले महीने 25 मई से जनपद के गांवों में कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई। जनपद में अब तक कुल 47 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें पिछले 18 दिन में आठ गांवों में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव के समाने आ चुके हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गांवों में कोरोना संक्रमित मिले, सभी लोग बाहर से दूसरे राज्यों से अपने घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में मिले संक्रमित
11 जून : गांव लिसाढ़ में दिल्ली पुलिस का सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला। यह दिल्ली से अपने घर आया था।
10 जून : गांव किवाना में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। यह कोरोना पॉजिटिव के कांटेक्ट में आया था।
6 जून : गांव किवाना में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक गाजियाबाद से आया था।
3 जून : गांव हसनपुर की दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली। वह अपने पति के साथ दिल्ली से घर पहुंची थी। इसी दिन गांव बिरालियान की महिला और मस्तगढ़ का युवक कोरोना पॉजिटिव आया था। ये दोनों दिल्ली से अपने घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 जून : गांव सकौती में ट्रक चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह नोएडा से घर आया था।
29 मई : गांव जसाला का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से घर आया था।
27 मई : गांव गोगवान का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। यह महाराष्ट्र से आया था।
25 मई : गांव गोगवान के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। ये दोनों महाराष्ट्र से आए थे।
14 जमाती मिले थे कोरोना संक्रमित
शामली। जिले में अब तक मिले कुल केस में 14 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें आठ त्रिपुरा के दो बांग्लादेशी, एक असम, तीन बागपत के शामिल हैं। तीन लोग इन जमातियों के कांटेक्ट वाले पॉजिटिव आए थे।

कोट
जनपद में गांवों में मिले कोरोना पॉजिटिव केसों में अधिकतर सभी बाहर से दूसरे राज्यों से आने वाले रहे हैं। इनमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव के कांटेक्ट में आया था। गांव में भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों को सजग रहकर बचाव के उपाय करने चाहिए। - संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed