फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Controversy for statue of Prithviraj Chauhan: People of Gujjar society protesting on social media in Shamli

Controversy : शामली में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पर छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर इसलिए विरोध कर रहे हैं गुर्जर समाज के लोग

Sun, 05 Jun 2022 12:01 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Jun 2022 12:01 AM IST
सार

कार्यक्रम की प्रचार सामग्री में पृथ्वीराज चौहान को राजपूत सम्राट बताने पर गुर्जर समाज के कुछ लोग सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Controversy for statue of Prithviraj Chauhan: People of Gujjar society protesting on social media in Shamli
पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के अनावरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम की प्रचार सामग्री में पृथ्वीराज चौहान को राजपूत सम्राट बताने पर गुर्जर समाज के कुछ लोग सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सात जून को गांव दुल्लाखेड़ी गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण किया जाना। यह कार्यक्रम ग्राम वासियों द्वारा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम की प्रचार सामग्री में पृथ्वीराज चौहान को राजपूत सम्राट बताने पर गुर्जर समाज के कुछ लोग सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


सात जून को इस कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए सोशल मीडिया पर वायरल की गई सामग्री में पृथ्वीराज चौहान को राजपूत सम्राट लिखा गया है, लेकिन गुर्जर समाज के लोग चौहान की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को राजपूत शब्द से जोड़ने का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सोशल मीडिया पर बकायदा अभियान भी छेड़ दिया गया है। जिसको लेकर शामली पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट पर शिकायतों की भरमार खड़ी हो गई है। जिस पर गुर्जर समाज के लोग कार्यक्रम को रद्द करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशें करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान

आयोजकों ने बदल दिए पोस्टर
कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल दुल्लाखेड़ी गांव के सीटू राणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज द्वारा किए जा रहे विरोध की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सभी जिम्मेदार लोगों की सहमति से नए बैनर तैयार किए गए हैं, जिसमें पृथ्वीराज चौहान को हिंदू हृदय सम्राट की संज्ञा दी गई है, जो किसी भी जाति और बिरादरी से प्रेरित नहीं है। 

उधर, गांव के नरेंद्र चौहान ने बताया कि मूर्ति की खरीद और स्थापना में ग्रामीणों द्वारा करीब पांच लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ग्राम प्रधान पंकज राणा ने बताया पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति अनावरण को लेकर क्षेत्र में सुख शांति है। आपस में शांति सौहार्द है। सात जून को मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर किसी जाति बिरादरी मैं कोई मतभेद नहीं है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी

वहीं गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि आयोजकों द्वारा पोस्टरों में सुधार किए जाने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में पूरी तरह से शांति बनी हुई है, जो लोग सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं, वो जिले से बाहर के प्रतीत हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed