फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract health workers demonstrated by clapping

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली-थाली बजा कर किया प्रदर्शन

Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Contract health workers demonstrated by clapping
कैराना सीएचसी पर ताली थाली बजाकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : SHAMLI
कैराना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ताली-थाली बजा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली थाली बजा कर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगातार शासन प्रशासन से मांग की जा रही है कि उनको भी विनियमितीकरण, वेतन पॉलिसी एवं वेतन विसंगति, सातवां वेतन आयोग का लाभ व जॉब सिक्योरिटी, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण, आउटसोर्स नीति, बीमा पॉलिसी आदि की मांग की जा रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मांगों को पूरा करने के लिए ताली थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राजीव कुमार, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. शेखर, डॉ. रितु, प्रदीप, जरीफ अहमद, आरिश खान व राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed