{"_id":"5823757e4f1c1b6729b39798","slug":"continue-to-pay-cane-price-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
suger mill
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर ऊन चीनी मिल पर क्षेत्र के किसानों का धरना 45 वें दिन भी जारी रहा। 45 वें दिन धरने पर बैठे किसानों के बीच मिल के जीएम ने पहुंचे, लेकिन बकाया भुगतान की समस्या कोई समाधान नहीं हो पाया ।
ऊन चीनी मिल गत वर्ष का करीब 53 करोड़ रुपये बकाया है। जिसके भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने मिल गेट पर 45 दिन से धरना दे रखा है। 45 वें दिन धरने पर बैठे किसानों के बीच बकाया भुगतान पर वार्ता करने के लिए मिल के जीएम जीएस खेरा पहुंचे । किसानों ने जीएम को संपूर्ण भुगतान करने की मांग की।
जिस पर जीएम ने कहा कि सात करोड़ रुपये नगद तथा हाईकोर्ट का फैसला अगर किसानों के पक्ष में आता है तो 31 करोड़ रुपये के लगभग का भुगतान चीनी की बिक्री कर देने की बात कही ।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि अगर कोर्ट का फैसला किसानों के पक्ष में न आकर बैंक के पक्ष में जाता है तो उसके बाद बकाया भुगतान की क्या व्यवस्था रहेगी। तथा चीनी व सात करोड़ रुपये से अलग बकाया भुगतान कब तक पूरा किया जाएगा। जिसके बाद मिल के जीएम ने किसानों से दो दिन का समय मांगा तथा मिल मालिक से वार्ता करने के बाद निर्णय लेने की बात कही।
जिसके बाद किसानों ने सहमति जताते हुए मिल जीएम जीएस खेरा को दो दिन का समय दिया तथा कहा कि जब तक बकाया भुगतान की समस्या हल नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में राजबीर ऊन , भास्कर चौधरी, बेदपाल चिकारा, पप्पु प्रधान गागोर, कपिल खाटियान, प्रमोद प्रधान, संजीव, बिट्टू, रामपाल प्रधान दथैड़ा, नीटू आदि शामिल रहे।