फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Container full of animals caught during checking

Shamli News: चेकिंग के दौरान पकड़ा पशुओं से भरा कंटेनर

Thu, 14 Sep 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 14 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Container full of animals caught during checking
बाबरी (शामली)। थाना पुलिस की लापरवाही के कारण दो भैंसों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को तड़के शामली से एक कंटेनर में भैंसों को मुजफ्फरनगर ले जा रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। कंटेनर को थाने में करीब नौ घंटे तक खड़े रखा मगर 26 भैंसों को कंटेनर से बाहर नहीं निकाला गया। जिसके कारण दो भैंसों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से हिचक रही है। हालांकि एसपी ने जांच कराने की बात कहीं है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह थाना पुलिस ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गश्त के दौरान शामली से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे बंद कंटेनर को बनती खेड़ा में रोककर जांच पड़ताल की। बंद कंटेनर में 26 भैंस भरी हुई थी। पुलिस ने चालक सहित तीन को हिरासत में थाने लाकर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम राजू गांव नांगल, जिला फतेहाबाद हरियाणा, आबिद व रहीश मोहल्ला कुरैशियान, जिला बागपत बताया। हिरासत में लिए गए पशु व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि सभी पशुओं को बागपत से मुजफ्फरनगर के दभेड़ी पशु पीठ में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौ घंटे धूप में खड़े रहे पशु, जिसके कारण हुई मौत
बाबरी थाना पुलिस ने पशुओं से भरे बंद कंटेनर ट्रक को थाने के गेट पर खड़ा करा दिया। करीब 9 घंटे बाद बाबरी थाना पुलिस ने बंद कंटेनर ट्रक को बुटराड़ा गांव में ले जाकर पशुओं को बाहर निकाला। जिनमें से दो भैंसों की दम घुटने के चलते मौत हो चुकी थी। बाकी कुछ भैंसों की हालत गंभीर बनी हुई है। बाबरी थाना पुलिस ने अन्य भैसों को ग्रामीणों को सौंप दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि वह क्राइम मीटिंग में आ गए थे, मामले की जानकारी की जा रही है। एसपी अभिषेक का कहना है कि पशुओं की मौत की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed