फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of the new police line will be completed by August, will be inaugurated before Diwali

Shamli News: नवीन पुलिस लाइन का निर्माण अगस्त तक होगा पूरा, दीपावली से पहले होगा लोकार्पण

Wed, 18 Jun 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Construction of the new police line will be completed by August, will be inaugurated before Diwali
शामनी की नवीन पुलिस लाइन  में बना मार्डन स्कूल फोटाे संवाद
शामली। भैंसवाल के जंगल में निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाइन का लोकार्पण दीपावली से पहले होने की संभावना है। पुलिस लाइन के महिला, पुरुष बैरक, फील्ड यूनिट, पुलिस स्कूल का ग्राउड प्लोर, महिला वेलफेयर सेंटर आदि कार्यालय भवन एसपी को आगामी 17 जुलाई से पहले हैंडओवर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी और भैंसवाल गांव के जंगल में 198 करोड़ रुपये पुलिस लाइन के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए थे। नवीन पुलिस लाइन के निर्माण के लिए इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार नामित किया था। अगस्त 2023 से नामित इंदौर की कंपनी की ओर से नवीन पुलिस लाइन का निर्माण शुरू किया। पुलिस लाइन का 78.45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग भवन खंड के सहायक अभियंता महीपाल सिंह का कहना है कि पुलिस लाइन की चहारदीवारी, महिला-पुरुष बैरक, फील्ड यूनिट, पुलिस स्कूल का ग्राउड प्लोर, महिला वेलफेयर सेंटर का शत प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अन्य शेष कार्य पूरा करने के लिए अगस्त 2025 तक का माईक्रो प्लान दिया गया है।
विज्ञापन

--- बैरक में भर्ती के 300 महिला, पुरुष सिपाही 17 जुलाई से रहेंगे
इंदौर की कंपनी के चेयरमैन जया यादव ने बताया कि नवीन पुलिस लाइन में 300 क्षमता की पुलिस और महिला बैरक तैयार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस लाइन में महिला, पुरुष बैरक तैयार कर दी गई है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि 17 जुलाई से नई भर्ती के महिला और पुरुष सिपाही को पुलिस बैरक में रुकने की व्यवस्था होगी। सितंबर और अक्तूबर माह में पुलिस लाइन के लोकार्पण की तैयारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शामली मंडी में चल रही है अस्थायी पुलिस लाइन
28 सितंबर 2011 में जिला बनने के बाद भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में अस्थायी रूप से पुलिस लाइन चल रही है। नई पुलिस लाइन बनने के बाद पुलिसकर्मियों को वहां शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed