फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of four lane bridge on Yamuna will be completed soon

यमुना पर फोरलेन पुल का जल्द पूरा होगा निर्माण

Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Construction of four lane bridge on Yamuna will be completed soon
कैराना में हरियाणा सीमा यमुना नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल। - फोटो : SHAMLI
यमुना पर फोरलेन पुल का जल्द पूरा होगा निर्माण
विज्ञापन

शामली। यमुना नदी पर कैराना और बिड़ौली में यमुना नदी पर पुल निर्माण कार्य पूरा जल्द हो जाएगा। पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे पर पुलों के निर्माण होने से हरियाणा-पंजाब, दिल्ली और राजस्थान का सफर आसान होगा। यमुना नदी पर ये पुल बनने से आए दिन लगने वाले जाम से से भी मुक्ति मिलेगी।
जिले में यमुना नदी पर पानीपत-खटीमा हाईवे पर कैराना में और मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली में दो-दो लेन के दो पुल थे। जिससे हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब आने जाने के दौरान इन दोनों पुलों पर जाम लगा रहता था। पानीपत-खटीमा हाईवे और मेरठ करनाल हाईवे को एनएचआईए को हस्तांतरित करने के बाद दोनों हाईवे पर कैराना और बिड़ौली में यमुना नदी पर पुल और प्रस्तावित किए गए। दोनों हाईवे का चौड़ीकरण, पुलों और फ्लाईओवर का इस्टीमेट बनाकर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को डेढ़ साल पूर्व भेजा गया था। जिस पर स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण एजेंसी घोषित कर दी गई थी। दिनेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी मेरठ-करनाल हाईवे और जीआर कंपनी पानीपत-खटीमा हाईवे निर्माण कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

कैराना में फोरलेन का एक किमी लंबाई के पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। दो लेन का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कैराना कस्बे की ओर 500 मीटर लंबाई में पिलर पर गार्डर रखने और उस पर लिंटर डालकर पानीपत और कैराना की दिशा में एप्रोच रोड का निर्माण बाकी है। जो अगले दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। सितंबर माह तक फोरलेन पुल तैयार होने की संभावना है। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली में यमुना नदी के दो लेन के पुल के लिए फाउंडेशन और पिलर खड़ा करने का कार्य पूरा हो गया है। पुल के पिलर पर गार्डर रखकर लिंटर डालने और रेलिंग और संपर्क कार्य बाकी है। पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी जीआर कंपनी के परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि सितंबर माह तक कैराना में यमुना नदी का फोरलेन पुल तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिडौली में यमुना में पुल के पिलर तैयार
मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए आने जाने के लिए पुल पर सरियों का जाल बिछाकर लिंटर डालने की तैयारी चल रही है। फ्लाईओवर के साथ-साथ एप्रोच रोड के लिए मिट्टी डालकर निर्माण किया जा रहा है। मिट्टी डालने के बाद रोड़ी और सीमेंट डालकर तारकोल से काला करने का काम होगा। दिनेशचंद अग्रवाल एंड संस कंपनी के परियोजना प्रबंधक दया सिंह ने बताया कि अगले छह माह में बिड़ौली फ्लाईओवर, यमुना पुल निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed