फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of bus stand building started

शुरू हुआ बस स्टैंड भवन का निर्माण

Mon, 08 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Construction of bus stand building started
कैराना। करीब दो साल के इंतजार के बाद कैराना की जनता की मांग अब पूरी होने वाली है। सोमवार को परिवहन निगम के ठेकेदार की देखरेख में रोडवेज बस स्टैंड का का निर्माण कार्य शुरू हो गया। दो माह में बस स्टैंड का निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

25 जनवरी 2019 को तत्कालीन एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा के प्रयासों के चलते नगर पालिका ने छड़ियान के मैदान में खाली पड़ी 1207 वर्ग मीटर जमीन को रोडवेज को दे दिया था, लेकिन नगर पालिका व रोडवेज के बीच विवाद के चलते रोडवेज अड्डे का निर्माण शुरू नहीं हो सका था। 21 जनवरी को मेरठ से रोडवेज के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने कैराना पहुंचकर दो माह में बस स्टैंड पर 24 लाख के बजट में यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पूछताछ केंद्र, सीसी टाइल्स फर्श व लाइटें लगाने की बात कही थी, लेकिन कार्य फिर भी शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

31 जनवरी को अमर उजाला ने नहीं हो सका बस अड्डे का निर्माण समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सोमवार को रोडवेज के ठेकेदार अफजाल की देखरेख में बस अड्डे की जमीन पर नींव खोद कर बस अड्डे के कालम बनाने का काम शुरू कर दिया। बताया कि उन्हें यह कार्य दो माह के अंदर पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed