फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of Ambala-Shamli Green Field Economic Corridor will be fast from September 1

Shamli News: अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड इकॉनमिक काॅरिडोर का एक सितंबर से निर्माण होगा तेज

Tue, 22 Aug 2023 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ambala-Shamli Green Field Economic Corridor will be fast from September 1
- 121 किमी लंबे इकॉनमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा
विज्ञापन


विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले 121 किमी लंबे अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे मुआवजा बंटने के बाद अब एक सितंबर से निर्माण कार्य की रफ्तार पकड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के लोगों को काफी सहूलियत होगी। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा।
भारत माला परियोजना के तहत यह ग्रीन फील्ड इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे अंबाला से शुरू होकर कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर से होते हुए सहारनपुर और शामली जिले को जोड़ रहा है। छह लेन का यह इकॉनमिक कॉरिडोर 3663.80 करोड़ रुपये से तैयार होगा। 60 मीटर चौड़ाई वाले इस एक्सप्रेसवे के लिए जिले के 12 गांवों की भूमि का अधिग्रहण हुआ है, जिसका 180 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। बरसात से पहले जिला प्रशासन निर्माण एजेंसी को जमीन पर कब्जा भी करा चुका है। निर्माण एजेंसी थानाभवन कस्बे के पास अर्पण पब्लिक स्कूल के पीछे प्लांट स्थापित कर चुकी है।
विज्ञापन

साइट इंजीनियर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के पट्टी नाैगांवा में 500 वर्ग मीटर भूमि को छोड़कर शामली, सहारनपुर, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले में भूमि का कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। फेस एक सहारनपुर जिले के यमुना नदी पुल से लेकर शामली जिले के गोगवान जलालपुर गांव तक आगामी एक सितंबर 2023 से इस एक्सप्रेसवे का मिट्टी, रोड़ी डालने और पुलिया पुलों का निर्माण कार्य शुरु होगा। यह प्रोजेक्ट 30 मई 2025 तक पूरा होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जिलों व दो राज्यों को जोड़ेगा
यह हाईवे हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और यूपी के सहारनपुर तथा शामली जिले को जोड़ेगा। अंबाला जिले की बराड़ा, साहा व मुलाना तहसील के 58 गांव होते हुए कुरुक्षेत्र की लाडवा तहसील, यमुनानगर की रादौर व करनाल की इंद्री तहसील से होकर गुजरेगा। सहारनपुर जिले के 30 और शामली जिले के 12 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
थानाभवन में दिल्ली- सहारनपुर हाईवे को जोडेगा
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद शामली से गोरखपुर तक विस्तारीकरण प्रस्तावित है। यह जिले में थानाभवन के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे को थानाभवन क्षेत्र के भैसानी इस्लामपुर और गोगवान जलालपुर को जोड़ेगा। यह दिल्ली से देहरादून तक बन रहे इकॉनमिक कॉरिडोर का इंटरकॉरिडोर होगा। एक्सप्रेसवे पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल्ड होगा। केवल छह-सात जगह पर एंट्री-एग्जिट प्वाइंट दिए जाएंगे। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन जितनी दूर जाएगा, उसे उतना ही टोल देना होगा।



725 हैक्टेयर भूमि का हुआ अधिग्रहणयह एक्सप्रेसवे सात नदियों और आठ नहरों के ऊपर से गुजरेगा। इस परियोजना के तहत दो रेलवे ओवर ब्रिज, नौ बड़े पुल, 16 छोटे पुल, 31 बड़े वाहन अंडरपास, 40 हल्के वाहन अंडरपास, सात इंटरचेंज और 125 पुलिया प्रस्तावित हैं। 725 हैक्टेयर भूमि इसके लिए अधिग्रहण की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed