फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conspiracy to overturn the train: The train stopped with a jerk, thousands of passengers got scared

ट्रेन पलटाने की साजिश: झटके के साथ रुकी ट्रेन, सहम गए अंदर बैठे हजारों यात्री, ड्राइवर ने किया हीरो वाला काम

Sun, 01 Jun 2025 02:28 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम महबूब अली, शामली
महबूब अली, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Jun 2025 02:28 AM IST
सार

Shamli News: बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने करीब 12 फीट लंबा लोहे का पाइप रेल ट्रैक पर रख दिया। चालक ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Conspiracy to overturn the train: The train stopped with a jerk, thousands of passengers got scared
रेल ट्रैक पर रखा लोहे का पाइप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली और बलवा गांव के बीच शरारती तत्वों की करतूत को ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नाकाम कर दिया। घटना के बाद पुलिस से लेकर रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। दिल्ली के अधिकारियों ने भी स्थानीय रेलवे अफसरों से मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन

 

Conspiracy to overturn the train: The train stopped with a jerk, thousands of passengers got scared
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें रेलवे लाइन पर दोनों ओर करीब 12 फीट लंबा लोहे का पाइप रखा नजर आ रहा है। वहीं एक बड़ा पत्थर भी रेलवे ट्रैक पर रखा है। इसके अलावा काफी दूर तक ट्रैक पर पड़े रहने वाले छोटे पत्थरों  को भी रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों का भी मानना है कि साजिश के तहत ही पत्थर और पाइप रखे गए। हालांकि पत्थर और पाइप रखने वाले थे कौन, इसकी जांच में अधिकारी जुटे हुए हैं। चालक सतर्कता नहीं दिखाता तो ट्रेन में सवार यात्री हादसे का शिकार हो सकते थे। 
 
विज्ञापन

ट्रेन में सवार यात्री हारून का कहना है कि वह दिल्ली से शामली के लिए आ रहा था।  एक झटका लगा और ट्रेन में बैठे सभी लोग सहम गए। कई लोग गिर भी गए। जब ट्रेन से बाहर निकलकर देखा तो लोहे का पाइप और पत्थर पड़े थे। जीआरपी थाना प्रभारी  चंद्रवीर का कहना है कि अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा । 
 

यात्रियों में मच गई खलबली 
अचानक ही जंगल में ट्रेन को रोका गया यात्रियों में खलबली मच गई। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर क्यों ट्रेन को जंगल में रोका है। हालांकि जब उन्होंने नीचे उतरकर देखा तो सबने राहत की सांस ली कि हादसा होने से बच गया।
 

ट्रेन के चालक ने रेलवे स्टेशन पर दी थी सूचना
अधिकारियों के अनुसार ट्रेन को रोकने के तुरंत बाद ही चालक ने रेलवे स्टेशन शामली और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी। 

पास के नलकूप से ही उखाड़ा पाइप 
आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शरारती तत्वों ने बलवा गांव के पास ही नलकूप से पाइप को उखाड़ा था, जो रेलवे ट्रैक पर मिला है। .....
 

एसपी शामली ने दिखाई तत्परता, तुरंत मौके पर पहुंचे 
मामले का पता लगता ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार, अन्य अधिकारियो ने भी तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंचे। एसपी ने डॉग स्क्वायड के अलावा अन्य टीमों को भी बुला लिया था। हालांकि मामला रेलवे पुलिस से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed