शामली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 103वें जन्मदिन पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया।
बृहस्पतिवार को जिला पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके याद किया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ने इंदिरा गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर कांग्रेस सेवादल के पश्चिम प्रभारी ओर प्रदेश महामंत्री वैभव गर्ग, बाबू खान, ओमबीर उपाध्याय, योगेश भारद्वाज, रविंद्र आर्य, पुनीत शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीपक सैनी के कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया। मौके पर शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, श्यामलाल शर्मा, धर्मेंद्र कांबोज, विनोद अत्री, सुरेंद्र सरोहा, अरविंद झंझौट, जावेद खान, लोकेश आदि रहे।