फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress workers took out a journey in protest against inflation

कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा गद्दी छोड़ो यात्रा

Wed, 11 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a journey in protest against inflation
शामली में भाजपा के खिलाफ पैदल यात्रा निकालते कांग्रेसी - फोटो : SHAMLI
महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो यात्रा निकाली।
शहर कांग्रेस कमेटी व जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल रोड से गुरुद्वारे तक जुलूूस की शक्ल में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ दी है। जिस तरह अंग्रेजी हुकूमत से तंग आकर जनता ने अंग्रेजों भारत छोड़ो नारा दिया था और अंग्रेजों को देश छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है। प्रधानमंत्री 15-15 लाख रुपये खाते में देने और 2 करोड़ नौकरी का जनता की वादा कर वोट हासिल की थी। उन्होंने सरकार से डीजल-पेट्रोल, घरेलू गैस, सरसों का तेल, दाल आदि खाने की सामग्री सस्ता करने की मांग की। शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मलिक, लोकेश कटारिया, श्यामलाल शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, महावीर सैनी, शेखर पाल, निर्भय कुमार सिंह, डॉ. श्रीपाल सिंह, वैभव गर्ग, ब्रजपाल राणा, नरेंद्र मलिक, हारून अंसारी, विनोद, रिजवान, राधेश्याम, विनय आदि मौजूद रहे।

शामली में  भाजपा के खिलाफ पैदल यात्रा निकालते कांग्रेसी

शामली में भाजपा के खिलाफ पैदल यात्रा निकालते कांग्रेसी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed