{"_id":"68754fd5b787a41c8b0a1e34","slug":"congress-organization-in-shamli-is-srijan-sabha-sokhyari-shamli-news-c-26-1-sal1002-145718-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली में कांग्रेस की संगठन सृजन सभा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली में कांग्रेस की संगठन सृजन सभा संपन्न
विज्ञापन
शामली में कैंप कार्यालय में आयोजित कांग्रेस की बैठक में जोन प्रभारी दीपक कुमार का स्वागत करते प
शामली। कांग्रेस की बैठक सोमवार को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस सदस्य ओम प्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय बुढ़ाना रोड पर आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पश्चिम जोन प्रभारी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक कुमार ने भाग लिया।
दीपक कुमार ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेशभर में चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलेवार दौरे किए जा रहे हैं और सक्रिय, ईमानदार एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों में स्थान दिया जा रहा है।
शामली जनपद के प्रभारी के रूप में दीपक कुमार ने जिले के कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं के नामों को अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए चिह्नित करने की बात कही और उन्हें प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
सभा में वैभव गर्ग, बाबू खान, प्रवीण तरार, शेखरपाल, रविंद्र आर्य, सुरेंद्र सरोहा, अमित डिंपल शर्मा, राजेश कश्यप, सोहिल धीमान, ठाकुर लाखन सिंह, सुरेश पाल सैनी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।