फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress leaders targeted the central and state governments

Shamli News: कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा

Thu, 12 Sep 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders targeted the central and state governments
शामली के माजरा रोड पर  किसान कांग्रेस के महासम्मेलन में मौजूद  मंचासीन अतिथीगण । संवाद
शामली। किसान कांग्रेस का महासम्मेलन में प्रदेश और केंद्र सरकार पर वक्ताओं ने निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुनील शास्त्री ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि जय जवान जय किसान के साथ जय इंसान भी जोड़ा था। मौजूदा भाजपा सरकार उनके पिता के जय जवान जय किसान के इस नारे को मिटाने पर लगी हुई है।
बुधवार को शहर के माजरा रोड पर विवाह मंडप में दोपहर में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुनील शास्त्री ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। उन्होेंने कहा कि किसानों को एकजुट होने की आवश्यकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने भारत जोड़़ो यात्रा को भारत की एकता की यात्रा बताते हुए कहा कि किसान इस देश की सबसे बुनियादी शक्ति है, जो देश की आर्थिक संपन्नता का मुख्य स्रोत है।
विज्ञापन

देश की सीमा पर रक्षा सबसे ज्यादा किसान के ही बेटे करते हैं। इस सरकार ने सबसे ज्यादा उसी को छला है। पिछली कांग्रेस सरकार ने 75 हजार करोड़ का किसान कर्ज माफ कर के किसान के ज़ख्मों पर मरहम लगाने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। किसानों ने अपने संघर्ष और एकजुटता से पहले भी इस सरकार को झुकाने का काम किया था। खेती की आमदनी की बजाय इस सरकार ने लागत को दोगुना कर दिया है। सम्मेलन में नेशनल कॉर्डिनेटर एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष बागपत डॉक्टर यूनुस चौधरी, प्रदेश किसान महामंत्री खलील लंबरदार, शामली किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अहमद, राजबीर सिंह, ठाकुर लाखन सिंह, खिलेराम गुर्जर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक सैनी, प्रधान महक सिंह , अमित शर्मा, प्रदीप राठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed