फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congratulations to the successful students in NEET exam, family members are happy

Shamli News: नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, परिजनों में खुशी

Thu, 15 Jun 2023 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to the successful students in NEET exam, family members are happy
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। नीट परीक्षा के घोषित परिणाम में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के कई विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। वहीं सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा वंशिका पन्नू ने भी नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की सफलता से स्कूल व छात्रों के अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि नीट परीक्षा के घोषित परिणाम में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि आयुषी गिरी ने 720 अंक में से 675 अंक प्राप्त किए। अभिमन्यु मिश्रा ने 631, इशिता छाबरा ने 597, पायल ने 543, अनमोल सिंघल ने 530, धैर्य मित्तल ने 510, एरा चौधरी ने 472, राघवेंद्र ने 454, पूजा मलिक ने 349 अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग, रितेश गर्ग और प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में इसी तरह अन्य परीक्षाओं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गांव टिटौली निवासी वंशिका पन्नू ने नीट परीक्षा में 720 में 680 अंक प्राप्त किए। उनके पिता उपेंद्र कुमार किसान हैं और मां नीतू पन्नू गृहणी हैं। वह सेंट फांसिस स्कूल की छात्रा रही हैं। छात्रा की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed