फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Confirmation of scam in e-waste vehicle purchase

Shamli News: ई-कूड़ा वाहन खरीद में घोटाले की पुष्टि

Thu, 18 May 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of scam in e-waste vehicle purchase
शामली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ई-कूड़ा वाहन खरीद की जांच में घोटाले की पुष्टि हो गई है। अब दोषियों पर गाज गिरना तय है। डीएम ने इस्तेमाल नहीं हुई कूड़ा वाहन वापस लौटाने के निर्देश दिए हैं। जिन गांवों में इस्तेमाल हो गया है, वहां रिकवरी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 51 गांवों में 29.89 करोड़ रुपये से कूड़ा उठाने के लिए ई-कूड़ा वाहन खरीदे जाने थे। सिक्का, बहावड़ी, करमूखेड़ी समेत 12 गांवों में जैम पोर्टल के माध्यम से करीब 2.40 लाख रुपये में वाहनों की खरीद की गई। इस पर कूड़ा वाहन बाजार मूल्य से अधिक कीमत देकर खरीदने के आरोप लगे। मामला डीएम के सामने पहुंचा तो उन्होंने समिति गठित कर जांच कराई। समिति की जांच में कूड़ा वाहन की खरीद में गड़बड़ी सामने आई है। अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

-----------
टेंडर अपलोड करने में की गई गड़बड़ी
कूड़ा वाहन खरीदने के लिए डीपीआरओ कार्यालय ने टेंडर अपलोड किया था। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि इसी में गड़बड़ी कर दी गई। शासन की ओर से जारी किए गए निर्देशों से कहीं अधिक ऊंचे मानक के कूड़ा वाहन खरीदने के लिए टेंडर अपलोड कर दिया गया। इसके अलावा कुछ ग्राम प्रधानों ने यह भी आरोप लगाया है कि डीपीआरओ कार्यालय में उनके डोंगल मंगाकर कूड़ा वाहन खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन गांवों में खरीदे जाने थे कूड़ा वाहन
शामली ब्लॉक
बहावड़ी, बलवा, भैंसवाल, भाजू, बुटराड़ा, करौदा हाथी, खेड़ीकरमू, कुड़ाना, लांक, लिलौन, सिक्का, सिलावर।
कांधला ब्लॉक
गंगेरू, डूंडूखेड़ा, जसाला, कांधला देहात, खंद्रावली, लिसाढ़, ताहरपुर भभीसा, नाला, सुन्ना।
कैराना ब्लॉक
बराला, बुच्चाखेड़ी, गोगवान, भूरा, इस्सोपुर खुरगान, पावटी कलां, तीतरवाड़ा, ऊंचागांव, कैराना देहात
थानाभवन ब्लाॅक
बाबरी, बंतीखेड़ा, भैसानी इस्लामपुर, बुंटा, गढ़ी अब्दुल्ला खां, हरड़, हसनपुर लुहारी, हिंड, हिरनवाड़ा, कैडी, नौजल नौजल, सोहजनपुर, उमरपुर, सोंटा, थानाभवन देहात
ऊन ब्लॉक
चौसाना, मालेंडी, जमालपुर, पिंडौरा, जहांगीरपुर, टपराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed