{"_id":"64fb6b0bc3b670071304d344","slug":"compulsion-to-get-treatment-amid-chaos-shamli-news-c-26-1-sal1002-8614-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अव्यवस्थाओं के बीच इलाज कराने की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अव्यवस्थाओं के बीच इलाज कराने की मजबूरी
Sat, 09 Sep 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में मरीजो की लगी भीड
शामली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल और सीएचसी शामली की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी, जिससे अव्यवस्था बनी रही। चिकित्सक कम होने के कारण रोगियों में इलाज कराने के लिए आपाधापी रही। गंभीर बीमार भी घंटों तक इलाज के लिए इंतजार ही करते रहे।
शुक्रवार को जिला संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। पर्ची बनवाने से लेकर ओपीडी में जांच कराने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लाइन में आपाधापी का माहौल रहा। ओपीडी में कक्ष नंबर 15 में डॉ. रक्षित अग्रवाल और डॉ. विष्णु अग्रवाल मौजूद थे। कक्ष संख्या 17 में नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार जांच कर रहे थे। कक्ष संख्या 18 में चिकित्सक नहीं पहुंचे। कक्ष संख्या 22 में डॉ. अशोक कुमार मरीजों की जांच कर रहे थे। डॉक्टरों की कमी और मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी रही। सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सक व संसाधनों से सभी मरीजों को बेहतर उपचार दिए जाने का प्रयास है।
सीएचसी में आए 753 नए मरीज
सीएचसी शामली में भी अन्य दिनों के मुकाबले करीब 200 मरीज ज्यादा आएं। ओपीडी गैलरी से लेकर चिकित्सक के कक्षों में मरीजों की भीड़ रही। रोगियों को बैठने के लिए जगह तक नहीं मिली। दवा लेने के लिए भी मरीजों को मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को सीएचसी में 753 नए मरीज आए जबकि करीब 300 मरीज पुरानी पर्ची के आए। चिकित्साधिकारी डॉ. रामनिवास ने बताया कि सभी चिकित्सक ओपीडी में मौजूद रहे और कोई चिकित्सक छुट्टी पर नहीं था। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई।