फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Compartment practical exam starts from today

बोर्ड की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से शुरू

Mon, 22 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Compartment practical exam starts from today
जिला मुख्यालय पर आरके इंटर कॉलेज में होगी परीक्षा
विज्ञापन

27 अगस्त को दो पाली में होगी लिखित परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आरके इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया है। केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने की तैयारी कर ली गई है। उधर, इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 27 अगस्त को दो पाली में होगी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन फार्म भरे गए थे। जिले से हाईस्कूल में 124 और इंटरमीडिएट में 72 यानि कुल 196 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के पंजीकृत विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 से 24 अगस्त के बीच होंगी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आरके इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया है। केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

उधर, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 27 अगस्त को दो पाली में आरके इंटर कॉलेज में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकार्डर, राउटर आदि की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और कर्मचारी ही केंद्र पर मौजूद रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को मोबाइल, पेजर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स उपकरण ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था मुख्य परीक्षा की तरह डबल लॉकर युक्त अलमारी में रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सह केद्र व्यवस्थापक के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed