फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   communal harmony seen in Kanwar Yatra, Muslim Shiv devotee Sameer Mansuri arrived with 71 liters of Gangajal

कांवड़ यात्रा: सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल, 71 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचा मुस्लिम शिवभक्त समीर मंसूरी

Fri, 02 Aug 2024 03:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Aug 2024 03:41 PM IST
सार

शामली जनपद में कांवड़ यात्रा के दाैरान सांप्रदायिक साैहार्द की मिसाल देखने को मिली। कादरगढ़ का का मुस्लिम युवक समीर मंसूरी हरिद्वार से 71 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर गांव में पहुंचा।

विज्ञापन
communal harmony seen in Kanwar Yatra, Muslim Shiv devotee Sameer Mansuri arrived with 71 liters of Gangajal
कांवड़ लाया मुस्लिम युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं हिंदोस्ता हमारा... कुछ इसी तरह का संदेश दते हुए कादरगढ़ का का मुस्लिम युवक समीर मंसूरी हरिद्वार से 71 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर गांव में पहुंचा। गांव में पहुंचने पर समीर का जोरदार स्वागत किया। समीर ने सभी से एक जुट रहने की अपील की।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कादरगढ़ निवासी समीर पुत्र मंजूर मंसूरी अपने दोस्त अक्षय, अर्जुन के साथ हरिद्वार गया था। जहां उसके दोस्त कांवड़ लेने गये थे। वह केवल घूमने गया था समीर ने बताया कि हरिद्वार का माहौल देखकर भक्ति भाव मन में आया और सौहार्द के लिए उसने भी कांवड़ उठाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

71 लीटर गंगाजल की कांवड़ कंधें पर रखकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ समीर आगे बढ़ता गया। गांव में ग्रामीणों ने समीर और अन्य का जोरदार स्वागत किया। कहा कि आपसी सौहार्द स्थापित करना ही मेरा उद्देश्य है। गांव के मंदिर में समीर ने जलाभिषेक भी किया।

ग्राम प्रधान प्रमोद राणा ने बताया कि गांव में 600 से ज्यादा मुस्लिम वोट हैं। गांव आपसी सौहार्द की मिसाल है। ग्रामीणों का कहना है कि समीर से अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed