फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Committees to check illegal sugarcane purchase

अवैध गन्ना खरीद रोकने के लिए समितियां करेंगी पर्चियों की जांच

Mon, 30 Apr 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Mon, 30 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Committees to check illegal sugarcane purchase
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। उत्तर प्रदेश के संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉक्टर आरसी पाठक ने कहा कि गन्ने की अवैध खरीद को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सहकारी समितियां गन्ना की अवैध खरीद रोकने के लिए सहकारी समितियों और चीनी मिलों को गन्ने की ओवरलेंपिग समाप्त करनी होगी। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के पेराई सत्र का बंदी नोटिस एक सप्ताह पूर्व भेजकर गांवों में मुनादी कराएं। खरीद केंद्र मिल गेट पर नोटिस चस्पा कराएं। किसानों को एसएमएस से मिल बंदी की सूचना भेजें। मिल बंदी होने से पहले दो दिन का समय दिया जाए।
विज्ञापन

 रविवार को प्रदेश के संयुुक्त गन्ना आयुक्त डॉक्टर आरसी पाठक ने शामली चीनी मिल के गेस्ट हाउस में जिले की शामली, ऊन, थानाभवन चीनी मिलों के अधिकारियों व  सहकारी गन्ना सहकारी समितियों के सचिवों के साथ बैठक में विचार-विमर्श किया। गन्ना पेराई सत्र सरपल्स गन्ने की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि  गन्ने की अवैध खरीद रोकने के लिए सभी चीनी मिलों के प्रत्येक  गन्ना खरीद केंद्र की गन्ना पर्चियों की सर्किल सुपरवाइजर से अवशेेष गन्ने की जांच कराए। ग्राम व ब्लाक स्तर पर पर्चियों वाले किसानों के एकाउंट नंबर चेक करें। गांव स्तर तक गन्ना सप्लायरों के नामों को चिह्नीकरण कर लें।
विज्ञापन


यदि कोई किसान एक से अधिक  चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति कर रहा है। ऐसे किसानों का चिह्नीकरण करके अधिक गन्ना आपूर्ति करने वालों से संबद्ध करे। डॉक्टर पाठक ने कहा कि  20 से  30 मई  तक गन्ना सदस्यों का समितियों द्वारा सत्यापन कराया जाएगा।  गन्ना सहकारी समिति के सचिव गलती न करे। गन्ना माफिया गर्दी के लिए  सचिव जिम्मेदार हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए नए सदस्य  बने हैं। इसके बाद, पत्रकारों से  बातचीत में उन्होंने कहा कि सरप्लस गन्ना वाले सात लाख क्विंटल गन्ने की किसानों को पर्चियां जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवशेष गन्ने की पर्ची मिलने के बाद  किसान तुरंत गन्ने की आपूर्ति चीनी  मिलों को करे।  गन्ने की पर्चियों को डिले न करें। उन्होंने बताया कि जिले की सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र मई के मध्य समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर जिले की  गागलहेड़ी, गांगनौली निजी  व प्रदेश की  सात सहकारी मिले नोकेन में बंद हो चुकी है। समीक्षा  बैठक में सहारनपुुुर मंडल के उपगन्ना आयुक्त डॉक्टर जनेश्वर मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती, अपर दोआब शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार,  गन्ना प्रबंधक  कर्णपाल सिंह, दीपक राणा, थाना भवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र सिंह, ऊन चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत, शामली गन्ना सहकारी समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी, ऊन व थानाभवन समितियों के सचिव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed