फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Committees set up in first meeting

पंचायतों की पहली बैठक में गठित की गई समितियां

Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Committees set up in first meeting
पंचायतों की पहली बैठक में गठित की गई समितियां
विज्ञापन

शामली। जिले की संगठित हो चुकी 194 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायतों की समितियों का गठन किया गया। पहली बैठक में विकास कार्यों को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो सकी। बैठक के साथ ही ग्राम पंचायतों का कार्यकाल शुरू हो गया है, जबकि 36 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण उनका गठन नहीं हो सका है।
जिले की 230 ग्राम पंचायतों में से 194 का गठन हुआ है। इन ग्राम पंचायतों में मंगलवार और बुधवार को हुई शपथ के बाद बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों की बैठक बुलाई गई। पहली बैठक में गांवों में काम करने वाली समितियों का गठन किया गया। हालांकि अधिकांश ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में विकास कार्यों को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में ग्राम पंचायतों की बैठक में छह समितियों का गठन किया गया, जिसमें तीन समितियों के अध्यक्ष प्रत्येक गांव के ग्राम प्रधान चुने गए। वहीं, अन्य तीन समितियों में सदस्यों को चुना गया। गांव पलठेड़ी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अफसाना चौधरी, पंचायत सचिव महेंद्र सिंह ने ग्राम समिति का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य-वैशर चौधरी, आलम चौधरी, सहरीन, काजल, बीरबल, आजम, गालिब, साबरा, रानी, जुनैद आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत कैलशिकारपुर में सचिव रश्मिकांत की मौजूदगी में ग्राम प्रधान अलका व ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। गांव हथछोया में ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, मालैंडी में प्रधान अंशु जाखड़, भैंसवाल में ग्राम प्रधान प्रह्लाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। भैंसवाल में जिला पंचायत उमेश कुमार भी मौजूद रहे ।
जलालाबाद में ग्राम पंचायत उमरपुर के पंचायत घर पर ग्राम प्रधान राजेश देवी की अध्यक्षता एवं सचिव शिवकुमार के संचालन में बैठक हुई। बैठक में धर्मशाला निर्माण कार्य, नाली मरम्मत, बड़े नाले का निर्माण, सड़क, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई आदि विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में देशराज, राजेश, संजय, श्रीओम राणा, रुल्हा, शिवानी आदि मौजूद रहे।
बाबरी में गांव कैड़ी के पंचायत घर पर ग्राम प्रधान अर्चना ठाकुर की अध्यक्षता व सचिव अर्जुन राणा के संचालन में पहली बैठक हुई। ग्राम प्रधान ने पालिथीन नालियों में न डालने व पानी की खुली टोटियों को बंद करने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत में बनी मंडी की चहारदीवारी करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस दौरान संजय शर्मा, महेशपाल चेयरमैन, मुशाहिदा, शमशाद, खालिद, ललित चौधरी, विकास, अनुराधा, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, हिरनवाड़ा गांव में ग्राम प्रधान नीरज पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

घूंघट में बैठी रहीं महिला ग्राम प्रधान
शामली: जिले की कई ग्राम पंचायतों में महिला ग्राम प्रधानों के साथ उनके पति या अन्य परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। महिला ग्राम प्रधान बैठक में शामिल हुईं, लेकिन घूंघट में बैठीं रहीं। बैठक की कार्रवाई महिला प्रधान के परिजन ही करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed