फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commission's software will now look at online election duty

आयोग के सॉफ्टवेयर से लगेगी अब ऑनलाइन चुनाव ड्यूटी

Tue, 11 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Commission's software will now look at online election duty
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी, जिसके लिए चुनाव साफ्टवेयर विकसित किया है। उसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान एवं मतगणना हेतु की ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के सिलसिले में बैठक की। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकाय चुनाव के लिए जिन कर्मियों की ड्यूटी लगनी है, उनका ब्यौरा निर्धारित प्रारूप में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भरना होगा।
विज्ञापन


सभी विभाग/कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई अधिकारी एक दिन के अंदर फीडिंग पूरी नहीं करता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान कहा कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित है उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी कैराना विजय प्रकाश तिवारी, उपजिलाधिकारी ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य, डिप्टी कलेक्टर भानू प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को दिखाया जाएगा कार्यक्रम का प्रसारण 
डीएम ने कहा कि 14 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले डिजिधन योजना के ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम का प्रसारण जनता को दिखाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। जिला पंचायत अधिकारी और ब्लाक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि  कार्यक्रम देखने के लिये सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी और कंप्यूटर आदि लगवाना सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed