फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Colleges Admission scramble

कॉलेजों में एडमिशन की मारामारी

Fri, 02 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 02 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Colleges Admission scramble
- फोटो : अमर उजाला
शामली। काॅलेजों में पीजी ट्रेडिशनल एवं प्रोफेशनल में शुक्रवार को पहली मेरिट के आखिरी दिन शहर के दो कालेजों में 47 दाखिले हुए हैं। इसमें एमए में सभी विषयों के आखिरी दिन 35 दाखिले हुए हैं। वही आरके में एमएससी में केवल 12 दाखिले हो पाए हैं। यूजी बीकॉम में केवल पांच दाखिले हुए है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी द्वारा कालेजों में यूजी सेल्फ फाइनेंस एवं पीजी ट्रेडिशनल एंव प्रोफेशनल के दाखिले जारी है। इसमें काॅलेजों में बीकॉम में दूसरी मेरिट से दाखिले हो रहे हैं। इसका शनिवार को आखिरी दिन है। वहीं पीजी में पहली मेरिट से दाखिले हो रहे हैं, जिसका शुक्रवार को आखिरी दिन है। जिसके बाद शनिवार को दूसरी मेरिट आएगी। सोमवार से दाखिले किए जाएंगे। बीकॉम में दूसरी मेरिट से दूसरे दिन        वीवी में 3 और आरके में 1 दाखिला हुआ है। 
विज्ञापन


 पीजी कोर्सो में शहर के आरके में एमएसी में पहली मेरिट से आखिरी दिन केमिस्ट्री में 2, बॉटनी में 4, फिजिक्स में 1, एग्रोनॉमी में 5 और हॉर्टीकल्चर में
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई दाखिला नहीं हुआ है। वही वीवी कालेज में एमए में अर्थशास्त्र में 7, राजनीति विज्ञान में 2, गणित में 8, अंग्रेजी में 6 व हिंदी में 12 दाखिले हो पाए है। बीकॉम में शनिवार को भी दाखिले जारी रहेंगे। इसके बाद सोमवार में तीसरी मेरिट आएगी। अब तक एमए में 300 सीटों पर 83 दाखिले हुए हैं। 

 इसमें अभी 217 सीटे अभी खाली है। वही एमएससी में 130 सीटों में 36 दाखिले ही हुए है। इसके साथ ही बीकॉम में वीवी में 160 सीटों पर 25 दाखिले हुए हैं। वही आरके            में 160 सीटों पर 64 दाखिले हुए हैं। 


अब छह तक भरे जाएंगे बैक फार्म
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी काॅलेज के प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल ने बताया कि मुख्य परीक्षा 2016 की बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख छह सितंबर कर दी गई है। कालेज में फॉर्म जमा करने की तारीख आठ सितंबर हो गई है। सभी सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतिम सेमेस्टर और स्नातक में आठ वे एवं परास्नातक के चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं भी बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरकर कालेज में आठ सितंबर तक हर हाल में जमा करा दंे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed