फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cloudy in the morning, sunny in the afternoon, rain and hail in the evening

Shamli News: सुबह बादल छाए, दोपहर में तेज धूप, शाम को बारिश और ओले

Thu, 20 Apr 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cloudy in the morning, sunny in the afternoon, rain and hail in the evening
झिंझाना क्षेत्र के गांव धरमपुरा में तूफान में टूटे हाई टेंशन व एचटी लाइन के खंबे
शामली जनपद में मौसम ने बुधवार को कई बार तेवर बदले। सुबह करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ हल्के बादल छा गए। दोपहर में गर्मी में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को ओलों के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली। गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से गर्मी के तीखे तेवरों ने लोगों को परेशान कर रखा था। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे लोगों को दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को सुबह करीब चार बजे से ही मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में हल्के बादल छा गए।

विज्ञापन

 

सुबह मौसम खुशगवार लग रहा था। लेकिन दोपहर में बादल छंट गए और तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम करीब पांच बजे एक बार फिर मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर में ही बारीक ओलों के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि करीब आधा घंटे बाद बारिश थम गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है।


गेहूं की कटाई हुई प्रभावित
गर्मी बढ़ने से गेहूं की कटाई में तेजी आई थी। बारिश के बाद फिर से एक बार फसल की कटाई प्रभावित हुई है। किसान रविंद्र, सोमपाल, बुधवार को हुई बारिश से गेहूं की कटाई 3-4 दिन प्रभावित हो गई है। यदि आने वाले दिनों में भी बारिश हुई तो किसानों की समस्या बढ़ सकती है।


30 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति हुई ठप
सुबह करीब चार बजे तेज हवा चलने से 30 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई गांवों में करीब नौ बजे आपूर्ति सुचारू हुई। बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


अप्रैल में ऐसे बढ़ा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम

एक अप्रैल 26 15
दो अप्रैल 29 15
तीन अप्रैल 31 15
चार अप्रैल 30 17
पांच अप्रैल 31 16
छह अप्रैल 33 17
सात अप्रैल 33 17
आठ अप्रैल 34 17
नौ अप्रैल 35 18
10 अप्रैल 36 17
11 अप्रैल 37 20
12 अप्रैल 38 22
13 अप्रैल 38 23
14 अप्रैल 39 22
15 अप्रैल 41 22
16 अप्रैल 40 22
17 अप्रैल 41 23
18 अप्रैल 41 23
19 अप्रैल 38 24

 

झिंझाना क्षेत्र के गांव धरमपुरा में तूफान में टूटे हाई टेंशन व एचटी लाइन के खंबे

झिंझाना क्षेत्र के गांव धरमपुरा में तूफान में टूटे हाई टेंशन व एचटी लाइन के खंबे

 

झिंझाना क्षेत्र के गांव धरमपुरा में तूफान में टूटे हाई टेंशन व एचटी लाइन के खंबे

झिंझाना क्षेत्र के गांव धरमपुरा में तूफान में टूटे हाई टेंशन व एचटी लाइन के खंबे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed