फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clouds remained till afternoon, sun came out in the evening

Shamli News: दोपहर तक छाए रहे बादल, शाम को निकली धूप

Wed, 18 Jun 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained till afternoon, sun came out in the evening
शामली में बूंदाबांदी के बीच से जाते वाहन सवार। संवाद
- मौसम में उमस बनी रहने से चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को दोपहर तक धूप से राहत मिली, लेकिन उमस बनी रहने से पसीने की चिपचिपाहट से परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद धूप निकली। लगातार दूसरे दिन तापमान स्थिर रहने से कोई बदलाव नहीं आया।
जिले का मौसम रोज बदलने से तापमान भी बदल रहा है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहने से लोगो को धूप से तो राहत मिली, लेकिन मौसम में उमस बनी रहने से चिपचिपाहट बनी रहने से से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। दोपहर के बाद धूप निकली। गर्मी के कारण पंखे व कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे पाए। लोग गर्मी से बचने के लिए दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में कम निकले। दोपहर के समय जो लोग घरों से बाहर निकले, वे सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर बाहर निकले। शाम पांच बजे के बाद गर्मी कम होने पर लोग घरों से बाहर निकले। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed