{"_id":"64ab077eb3a94ca48d0a1686","slug":"clouds-rained-on-the-second-day-as-well-life-affected-shamli-news-c-26-1-sal1001-5522-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोडा गया 1.90 लाख क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोडा गया 1.90 लाख क्यूसेक पानी
विज्ञापन
- सोमवार (आज) यमुना नदी आ जायेगी उफान पर, बाढ चौकिया को किया सतर्क
- तटवर्ती गांवो व हल्का लेखपालों को यमुना पर नजर रखने की हिदायत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही मुसलाधार बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव अधिक बढ गया। जिसके चलते रविवार शाम सात बजे से यमुना नदी में 1. 90 लाख क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। उक्त पानी के सोमवार सुबह तक कैराना पुल के पास पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद यमुना नदी उफान पर आ जाएगी।
पिछले कई दिन से यमुना का जलस्तर समुंद्र तल से 228.2 मीटर की ऊंचाई पर चल रहा था। वहीं पिछले दो दिन से पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में मात्र 352 क्यूसेक पानी ही डिस्चार्ज किया जा रहा था, लेकिन बारिश के पानी का दबाव बैराज पर बढ़ने के कारण रविवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 30 हजार 866 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई। जो 10 बजे बढ़कर 45 हजार 402 क्यूसेक पर पहुंच गई थी, लेकिन शाम चार बजे से हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1,04,553 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है।
उधर, मैदानी इलाकों की बारिश का पानी भी छोटे नदी नालों से होकर यमुना में समा रहा है। हथिनीकुंड बैराज से कैराना यमुना पुल तक पानी आने में करीब 12 घंटे लग जाते है। सोमवार सुबह तक यमुना अपने उफान पर आ जाएगी। रविवार सुबह यमुना नदी का जल स्तर समुंद्र तल से 228.26 मीटर था, जो शाम तक 228.5 मीटर तक पहुंच गया। सोमवार सुबह तक यमुना नदी का जल स्तर 230 मीटर के आसपास होने की संभावना है। यमुना नदी का चेतावनी जल स्तर 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। पहाडों पर अगर बारिश नहीं रुकती है, तो जल स्तर में और वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि रविवार शाम चार बजे से यमुना नदी में एक लाख से ऊपर क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। जो सोमवार सुबह तक कैराना पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
बाढ़ चौकियां व हल्का लेखपालों को किया अलर्ट
कैराना तहसील के अंतर्गत चार बाढ़ चौकियां बनी हैं। बाढ़ का आशंका को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का कहा गया है। इसके अलावा यमुना के तटवर्ती गांवों के प्रधान व चौकीदारों के साथ ही हलका लेखपालों को भी 24 घंटे यमुना पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि तहसील की सभी चार बाढ़ चौकियों, लेखपालों, चौकीदारों, तटवर्ती गांवों के ग्राम प्रधानों व जिम्मेदार लोगो को यमुना पर नजर रखने का कहा गया है।