फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clouds covered the sky throughout the day, there was a chill due to drizzle in the evening

Shamli News: दिनभर आसमान में छाए बादल, शाम को बूंदाबांदी होने से बनी ठिठुरन

Fri, 01 Dec 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 01 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky throughout the day, there was a chill due to drizzle in the evening
शामली। जिले का मौसम बिगड़ रहा है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिनभर आसमान में बादल छाये रहे, जिस कारण हल्की धूप निकली। इसके साथ ही हवा चलने से ठिठुरन बन गई। शाम को हल्की बूंदाबांदी होने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटकर जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को जिले में धूप खिली लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह को कोहरा धुंध छाई रहने से दृश्यता कम रही। वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा अधिक होने से वाहन की रफ्तार भी धीमी रही। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे हल्की धूप खिली। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। इसके साथ ही हवा भी चलती रही और शाम को बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठिठुरन बन गई। ठिठुरन होने से लोग गर्म कपड़ों लिपटकर जाते हुए दिखाई दिए। इसके चलते शाम को ही बाजारों में आवाजाही भी कम हो गई थी। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed