फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleanliness survey work completed in all the bodies of the district

जिले की सभी निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा

Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness survey work completed in all the bodies of the district
शामली। जिले की सभी दस नगर निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है। स्वच्छ भारत मिशन की टीमें सर्वेक्षण कर लौट गई हैं। अब निकायों को रैंकिंग का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से नगर निकायों में हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। इसके बाद सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर निकायों को रैंकिंग जारी की जाती है। विधानसभा चुनाव की वजह से इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 10 मार्च के बाद शुरू हुआ था। इस सप्ताह सोमवार को भारत सरकार की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन की टीमें जिले की सभी दस निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण करने पहुंची थी। नगर पंचायतों में दो सदस्य और नगरपालिका में तीन सदस्यीय टीमों ने सर्वेक्षण कार्य किया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया ने बताया कि जिले की सभी दस नगर निकायों शामली, कैराना, कांधला, बनत, थानाभवन, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, ऊन और एलम में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है। सर्वेक्षण टीमें जिले से लौट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed